मनेद्रगढ़/एमसीबी
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह ,फतेह सिंह अजीत सिंह एवं जुझार सिंह के शहादत की स्मृति में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के छायाचित्र पर आमंत्रित अतिथियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, तत्पश्चात साहिब जादे जोरावर सिंह फतेह सिंह अजीत सिंह जुझार सिंह के बलिदान शौर्य और पराक्रम पर अतिथियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
छात्रा रिया द्विवेदी दिलप्रीत कौर ने वीर बाल दिवस की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्रों के द्वारा शौर्य और पराक्रम दिखलाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया गया ।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित वीर बाल दिवस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक नीरज अग्रवाल, उपस्थित थे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में जे के सिंह, डॉ रश्मि सोनकर, जी पी बुनकर, जसपाल कालरा, सतीश उपाध्याय, जयंती यादव ,इकबाल सिंह जसविंदर सिंह ,प्राचार्य यूं बी मिश्रा, सत्येंद्र सिंह , गौरव अग्रवाल ,टी विजय गोपाल राव ,शिवशेखर सिंह अशोक साहू, मधुमिता, स्वाति, राजीव सोनी, रामरक्षा द्विवेदी,गोविंद दास, सिद्धकी तारीक, मुकेश बैगा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नारायण प्रसाद तिवारी ने किया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi