मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क ने कहा है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन भारत के विराट कोहली और मेजबान टीम के युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास के बीच हुई टक्कर को अधिक तूल नहीं देना चाहिये। क्लार्क ने कहा कि कोंस्टास भी विराट की तरह ही एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर नजर आते हैं और वह कंधा टकराने जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही कहा कि मैच के बाद ये दोनो ही एकसाथ हंसते हुए नजर आयेंगे। मेलबर्न में चौथे टेस्ट के दौरान कोहली पर कोंस्टास से जबरन टकराने को आरोप लगा था। इसके लिए उनपर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना भी लगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों ने भी उनपर निशाना साधा। क्लार्क ने कहा कि दो बेहद प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों की आपस में अच्छी बनती है। उन्होंने कहा कि कोंस्टास भी प्रतिस्पर्धी है। वह अच्छा खेलना चाहता है। उस तरीके से देखा जाये यह मामला पुरानी बात हो जाएगा और मुझे हैरानी नहीं होगी अगर कोहली भी उसे अपनी से सलाह देते हुए दिखे। क्लार्क ने कहा कि सैम आक्रामक खिलाड़ी है और वह पारी शानदार थी। मैं देखना चाहता हूं कि वह दूसरी पारी में कैसे खेलता है। वह आक्रामक खेलता है या पारंपरिक ।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi