बीजापुर
नए साल के पहले दिन सुरक्षा बल के जवान माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में सफल रहे. सीआरपीएफ 168 बटालियन एवं थाना बासागुड़ा की टीम ने तिमापुर दुर्गा मंदिर गौठान के समीप पगडंडी मार्ग पर लगाए गए 08 नग IED को बरामद कर नष्ट किया.
नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 8 नग आईईडी लगाया था. इसमें 03-03 किग्रा के 2 प्रेशर IED था. सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक इरादों को विफल किया गया. कोबरा 205 की बीडी टीम ने IED को मौके पर सुरक्षित नष्ट किया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi