महाराष्ट्र के ठाणे में एक फल विक्रेता के साथ भाषा को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे करीब 20 लोगों के खिलाफ ठाणे के एक पुलिस थाने में हंगामा किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुरुवार को मुंब्रा इलाके में एक व्यक्ति ने एक विक्रेता से मराठी में फल की कीमत पूछी, लेकिन विक्रेता ने कथित तौर पर कहा कि वह मराठी भाषा नहीं समझता और उसे हिंदी में बात करनी चाहिए। इस पर तीखी नोकझोंक हुई और भीड़ जमा हो गई।
मराठी भाषा को लेकर हुआ विवाद
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मुंब्रा पुलिस थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ शांति भंग करने का असंज्ञेय अपराध दर्ज किया गया और उसे जाने दिया गया।
शाम को फल विक्रेता का समर्थन करने वाली भीड़ नारे लगाते हुए पुलिस थाने पहुंची और उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इसके बाद समूह के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जो गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने से संबंधित है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi