रायपुर.
छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हाेने के साथ गर्मी बढ़ेगी. आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी. रात के तापमान में बहुत अधिक गिरावट के आसार नहीं है.
प्रदेश में मौसम साफ हो गया है. उत्तरी से ठंडी और समुद्र की ओर से नमी वाली हवा आने की परिस्थितियां फिलहाल नहीं दिख रही है. शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा. मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड कम रही. अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि होगी. इससे ठंड लगातार कम हो जाएगी और हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी. प्रदेश में सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. रायपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा. यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है. रात का तापमान सोमवार तक सामान्य से कम था, वह मंगलवार को सामान्य से ऊपर 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi