रायपुर.
राजधानी रायपुर स्थित उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगला में आयोजित कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए. उन्होंने कहा, धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे. नक्सल क्षेत्र बस्तर में कथा भी करेंगे. यहां शांति स्थापित करने हिंदू विचारधारा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, अभी 19 जनवरी को आदिवासी जनजागरण कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का यही उद्देश्य था कि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में बागेश्वर मंडल बनाएंगे, जो हनुमान चालीसा का पाठ कराएगा और धर्मांतरण को रोकेगा. जो हमको दान में दिया जाएगा उस दान की राशि से हम गरीब बेटियों का घर बसाएंगे.
26 फरवरी को कराएंगे 251 बेटियों का विवाह
बाबा बागेश्वर ने कहा, 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का शुभारंभ है. 26 फरवरी को 251 बेटियों का विवाह कार्यक्रम है. उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi