रायपुर/बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ में एक बार इनकम टैक्स ने छापा मारा है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में राइस मिलर्स और अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी है। इनकम टैक्स की टीम सुबह-सुबह ही राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची थी। बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं।
सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम सुबह से रायपुर में सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही है। इसके साथ ही दस्तावेज खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में दबिश दी है। आईटी टीम ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi