रायपुर.
राजधानी के पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर युवक ने महिला कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई. इस मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी लल्ला बांधे ने महिला कर्मचारी की पिटाई की है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ नजर आ रही. इस फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi