जशपुर।
जशपुर पुलिस मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म ‘कजरी: द बैटल फॉर फ्रीडम’ लेकर आ रही है। यह फिल्म एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, अभिनीत और निर्देशित है। फिल्म में छालीवुड कलाकार आरवी सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव और जशपुर की मशहूर कलाकार आकांक्षा टोप्पो, केसर हुसैन जैसे स्थानीय मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पुलिस साइबर सेल की मदद से दिल्ली में एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करती है और पीड़िता को बचाकर उसके परिवार से मिलाती है। यह फिल्म 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज होगी, जिसका अधिकांश हिस्सा जशपुर में ही शूट किया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस फिल्म के जरिए मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को सतर्क किया जाएगा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi