रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में कस्टमर को परोसे गए बिरयानी में काकरोज निकलने से हंगामा खड़ा हो गया। जिसकी तस्वीर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रहा है. अशोका बिरयानी में कस्टमर के साथ लापरवाही का फिर से नया मामला सामने आया है।
इस घटना को लेकर होटल के मैनेजर ने जो सफाई दी है वो भी चौकाने वाला है. मैनेजर ने बताया कि काकरोज निकलना आम बात है. इस लापरवाही के बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट के सफाई व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान किचन में बासी मटन और चिकन के होने की बात भी सामने आई. इसके अलावा प्लेट और कटोरी में भी दाग-धब्बे पाए गए.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi