इंदौर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं का समय पर संचालन, शासन की योजनाओं का हर पात्र को लाभ देने, समय पर विभागीय कार्यों, गतिविधियों के संचालन पर फोकस रखने, सिंहस्थ से जुड़े विद्युत संबंधी कार्यों को कराने की प्राथमिकताएं बताई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, निदेशक तकनीकी श्री सचिन तालेवार, कार्यपालक निदेशक आपूर्ति श्री गजरा मेहता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नए प्रबंध निदेशक ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासन, कंपनी हित में श्रेष्ठ कार्य का आह्वान किया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi