दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन BSP प्रमुख मायावती ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि BSP दिल्ली विधानसभा के लिए हो रहा आम चुनाव अकेले अपनी पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी पहले से बेहतर रिजल्ट जरूर लाएगी. बशर्ते यदि यह चुनाव पूरे तौर से स्वतंत्र व निष्पक्ष तथा धनबल, बाहूबल व साम्प्रदायिक एवं धार्मिक उन्माद आदि से मुक्त पाक-साफ होता है और ईवीएम में भी कोई गड़बड़ी व धांधली आदि नहीं की जाती है, जैसा कि अधिकांशः पार्टियां इसकी आंशका जता रही है.
मायवती ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, ''वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बदहाल व्यवस्था पर विदेशों में शर्मिन्दगी उठाने का बयान संकीर्ण राजनीति है क्योंकि इस हालात के लिए केन्द्र व दिल्ली की राज्य सरकार दोनों पर ही विकास व कानून-व्यवस्था की संयुक्त जिम्मेदारी है. विकास और जन व देशहित के मामले में राजनीतिक द्वेष की संकीर्ण राजनीति सर्वथा अनुचित है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi