अंबिकापुर।
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच, जहां सभी नेता जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं, वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी चुनावी प्रचार के बीच ऐसे अंदाज में नजर आईं जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने फार्म में मटर तोड़ते हुए और आलू दम बनाकर लोगों को परोसते नजर आईं.
मंत्री का यह सादा और दिलचस्प अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार को भी बधाई दी. नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच, सभी नेता जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने फार्म में मटर तोड़ते हुए और आलू दम बनाकर लोगों को परोसते नजर आईं.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi