रायपुर।
बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर अरुण साव के बयान कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि पहले बताएं कि अभी तक कितने वादे किए हैं, और कितने पूरे किए हैं? पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इसके साथ उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार में तेजी आने की बात कहते हुए कहा कि शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. एक साल में सरकार ने कुछ काम नहीं किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रचार के प्रचार अभियान की कमान संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्रों में क्या किया, यह जनता को बताएं. एक साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi