रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने शिरकत कर समां बांध दिया। इस दौरान सीएम साय का अलग अंदाज ही देखने को मिला। जहां सीएम साय नगाड़ा बजाते नजर आए तो वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गाए।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें सब्जियों की माला पहनाया और कटहल, लौकी, गोभी भेंट की। होली के बहाने सीएम साय ने विपक्ष की जमकर चुटकी लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई किसी भी पार्टी में रहे। जैसी करनी वैसी भरनी।
सीएम ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का त्योहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले लग जाते हैं। कोई भी दुश्मनी हो, उसे भूलकर गले लगना चाहिए। नया जीवन शुरू करना चाहिए। छत्तीसगढ़ी बोलते हुए कहा कि कब काखर सांस रुक जाही कोन जानत हे’। अभी हमन होली मनाथन, घर जात ल का पता काकर सांस अटक जाही, कोन जानत हे। भगवान ने जब तक जीवन दिया है, उसे मौज-मस्ती के साथ जिएं।
इस दौरान सीएम ने मंच पर मौजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें तो मैं रोज टीवी पर देखता हूं। राजनीति में सब होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोई जाति दुश्मनी है। हमने आपका भैंस नहीं बांधा है न ही आपने हमारा बांधा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साय, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और कांग्रेस के प्रवक्तागण भी मौजूद रहे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi