मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर हैं, जहां वे अपने परिवार के साथ गृह ग्राम बगिया में होली का पर्व धूमधाम से मनाएंगे. हर साल की तरह इस बार भी वे परंपरागत अंदाज में क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक रंगों का यह त्यौहार मनाएंगे. मुख्यमंत्री का यह दो दिवसीय दौरा उनके समर्थकों और स्थानीय निवासियों के लिए खास रहेगा, जहां वे जनता के बीच उत्सव का आनंद लेंगे.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi