भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीएम आवास में कार्यकर्ताओं संग होली मनाई। उन्होंने सभी को गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम ने गाना गाया और कलाकारों संग थिरकते हुए नजर आए।

दरअसल, सीएम आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान उन्होंने ‘डमक-डमक डम डमरू बाजे, बम लहरी…’ गाना गाकर समा बांध दिया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। सीएम का अनोखा अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभी के साथ होली खेलने के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए।
सीएम ने कहा, “हम सभी का सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में ऋतुओं के आधार पर उत्सव मनाए जाते हैं। बसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रंगों का त्यौहार है होली जो आनंद का उत्सव, बंधुत्व का प्रतीक और खुशियों का पर्व है।”
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi