कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हसदेव ताप विद्युत् संयंत्र के ITS ट्रांसफार्मर में आज सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि कई फीट ऊपर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी. सूचना मिलने पर दमकल की 5 टीमें पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. इस मामले में जांच की जा रही है.
बता दें, आगजनी की यह घटना दर्री स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ( HTPS) के स्विच यार्ड में हुई है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग ने स्विचयार्ड के प्लांट के ICT (इंटर कनेक्टिंग) ट्रांसफार्मर समेत 2 अन्य ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया. जानकार सूत्र ने बताया कि प्लांट में बनने वाली बिजली को यह ICT ट्रांसफार्मर ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है. ऐसे में प्लांट की 210 मेगावाट वाली यूनिट 3,4 से उत्पादन बंद करना पड़ा.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi