बिलासपुर : शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराकर लगातार हो रहे हादसों में मौत के बाद पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, शनिवार रात पुलिस ने 10 वाहनों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।बता दें रतनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों में 6 बड़े सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों की मौत हुई हैं अधिकांश दुर्घटनाएं सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से टकराने के कारण हुई थीं। रात के अंधेरे में वाहन चालको को सड़क किनारे खड़े भारी वाहन दिखाई नहीं देते हैं और वाहनों से टकराने के कारण छोटे वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। कई बार भीषण हादसों में लोगों की मौतें भी हो रही है।
ऐसी दुर्घटनाओं के लिए सड़क किनारे खड़े किए गए वाहन जिम्मेदार हैं। इसकी रोकथाम के लिए शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनो के मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वहीं वाहनों की जांच करने के साथ चालानी कार्रवाई भी की गई।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi