भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा ज़िले के मूँदी में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में सम्मलित हुए। उन्होंने यात्रा में शामिल होकर दादा गुरूजी से नर्मदा संरक्षण पर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूंदी में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल के निवास पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा से लौटते समय स्थानीय रेस्टोरेंट में रूककर चाय भी पी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मूंदी आगमन पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशु पालन एवं डेयरी राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल,खंडवा विधायक श्री कंचन तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह,आईजी श्री अनुराग,डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi