रायपुर। सीबीएसई (CBSE) ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 93.60% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 12वीं में 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। नतीजे घोषित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। साथ ही असफल छात्रों का हौसला बढ़ाया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों। कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi