रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से लोक सेवा भवन में मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट में महानदी जल विवाद प्रमुख विषय रहा. इसके अलावा दोनों राज्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बैठक में महानदी जल विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्य हैं, जिनकी भाषा और संस्कृति में कई समानताएं हैं. महानदी जल विवाद को आपसी सहमति से हल किया जाना चाहिए, ताकि दोनों राज्यों के लोगों का भला हो. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने भी आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात का समर्थन किया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi