नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 822.97 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 77,194.22 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 181.80 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 23,486.85 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 85.69 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
बैंकिंग और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सात दिन से जारी तेजी थम गई और ये बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले सात कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 4,188.28 अंक या 5.67 फीसदी उछला। इसी अवधि में निफ्टी 1,271.45 अंक या 5.67 फीसदी चढ़ा।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, जोमैटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड लाभ में रहे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi