भुवनेश्वर
आज रमन सिंह ने ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के निवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताश्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान जी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।उनका जीवन समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित रहा, उनकी विचारधारा और योगदान सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
भुवनेश्वर, एजेंसी विभिन्न भाजपा नेताओं ने ओडिशा के तालचेर जाकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान का बीते सप्ताह निधन हो गया था। गुरुवार को उनके अंगुल जिले के तालचेर स्थित आवास पर दिवंगत नेता के एकादश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पहुंचकर डॉ. प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi