बिलासपुर/ बिलासपुर में सरकारी स्कूलों के बच्चों को गर्मी की छुट्टियां इस बार एक यादगार अनुभव लेकर आ रही हैं। स्कूली बच्चों को समर कैंप के जरिए इस बार एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य मनोरंजक क्षेत्रों का भ्रमण कराने के साथ ही बच्चों को फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
इसके साथ ही समर कैंप में बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे खेलकूद प्रशिक्षण, ड्राइंग, डांस, माटी शिल्प, कहानी लेखन, वादन, हस्तलिपि और अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
15 मई से 15 जून तक समर कैंप
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप 15 मई से 15 जून तक आयोजित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप आयोजित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मंगलवार को बैठक लेकर कैंप लगाने कहा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi
