नई दिल्ली। वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।
इस दौरान तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95 प्रतिशत टूटकर 73,137.90 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब इसमें गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सूचकांक 3,939.68 अंक या 5.22 प्रतिशत गिरकर 71,425.01 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 742.85 अंक या 3.24 प्रतिशत गिरकर 22,161.60 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में बेंचमार्क 1,160.8 अंक या 5.06 प्रतिशत गिरकर 21,743.65 पर बंद हुआ।
हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर कमजोर पड़े
हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 7.33 फीसदी की गिरावट आई, जबकि लार्सन एंड टूब्रो में 5.78 फीसदी की गिरावट आई। टाटा मोटर्स, कोटक महिन्द्रा बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक अन्य बड़े पिछड़े हुए शेयर रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi