रायपुर : रायपुर के राजा तालाब कुन्द्रा पारा क्षेत्र के घर में खून से सनी लाश मिली है। शख्स की पहचान रत्नेश सागरकर (50) के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति घर में अकेला रहता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
आस-पास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर सैंपल कलेक्ट कर रही है।
हत्या की आशंका
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे कमरे के अंदर खून फैला हुआ है। खून जमीन में जम कर काला पड़ चुका है। इस बात को देखते हुए सागर की मौत दोपहर को होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जा रहा है, मृतक किसी पुलिसकर्मी का भाई था, पुलिस ने इस बात की अब तक पुष्टि नहीं की है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi