दुर्ग
भिलाई के चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित चौहान स्टेट में लिफ्ट से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। चार महीने में लिफ्ट से गिरने से यह दूसरी घटना है। चौहान स्टेट के लिफ्ट का मेंटेनेंस की लापरवाही सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार की सुबह 5 की बताई जा रही है। जब युवक चौहान स्टेट के तीसरे माले से नीचे आने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहा था। लेकिन लिफ्ट नीचे थी। लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ था। युवक ने जैसे ही पैर लिफ्ट में रखा सीधा लिफ्ट के होल में जा गिरा।
युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सीढ़ी की मदद से नीचे उतरकर घायल युवक को रस्सी में बांधकर ऊपर लगाया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त राजा बान्दे (40) निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि चौहान स्टेट में लिफ्ट हादसा कोई नया नहीं है। चार माह पहले भी यहां एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। जहां चार महीने पहले चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई थी। मृतक की शिनाख्त विनय गुप्ता (32) निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई थी।
मृतक युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। इस मामले में भी लिफ्ट के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इस घटना में भी लिफ्ट मेंटेनेंस में लापरवाही सामने आई। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखने वाली बात ये है कि लगातार चौहान स्टेट प्रबंधन के द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही करती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi