कवर्धा/ कवर्धा में माता-पिता ने बेटे को करंट लगाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों अपने बेटे के जुआ-सट्टा खेलने की लत और मारपीट से बेहद परेशान थे। इसीलिए दोनों ने करंट लगाया फिर वायर से गला घोंट दिया। वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र के घुघरीकला गांव की है।
जानकारी के मुताबिक राजू राजपूत (35 वर्ष) जुआ-सट्टा खेलने का आदी था। वह घर की संपत्ति को बेचकर रकम जुए-सट्टे में हार कर बरबाद कर रहा था। माता-पिता ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi
