बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.
दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल तीनों व्यक्ति की शिनाखती नहीं हो पाई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi