आरंग: रायपुर जिले के आरंग में प्रशासन ने रेत अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन लिया है। हरदीडीह रेत खदान में रेत उत्खनन करते 1 चैन माउंटेन मशीन और अवैध परिवहन में लगे 2 हाइवा वाहन को मंगलवार देर रात जब्त किया गया है। यह कार्यवाई नायब तहसीलदार समोदा गजानंद सिदार और खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा ने की है। जब्ती की कार्रवाई के बाद मशीन और वाहन को आरंग थाना के सुपुर्द किया गया है।
बता दें कि इन दिनों आरंग क्षेत्र में महानदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही है। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक कुछ रेत खदान के अवैध नीलाम होने की जानकारी भी मिल रही। इसके लिए ग्रामीणों को मोटी रकम भी दी गई है। अब देखने वाली बात है कि गौरभाट के बाद अवैध रूप से नीलाम होने वाले रेत खदानों पर प्रशासन कब कार्रवाई करती है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi