जगदलपुर। जगदलपुर जिले के दरभा इलाके के ककालगुर गांव में एक दस साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की गुत्थी काफी हद तक सुलझा भी ली है।
अभी पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बच्चे की हत्या नाबालिगों द्वारा ही की गई है लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रह है कि हत्या की कुछ कड़ियां जुड़नी बाकी है जिसे तेजी से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार दरभा ब्लाक के ककालगुर निवासी बोटी का पुत्र 10 साल के सुखलाल मंगलवार की सुबह अपने घर से खेलने के नाम पर निकला था। इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के गुम होने की खबर पूरे गांव में फैल गई और उसे कई लोग ढूंढने निकल पड़े इस बीच सुखलाल की लाश उसके घर से करीब एक किमी दूर जंगल में मिली।
बच्चे की लाश मिलने की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और बच्चे के शव का पीएम करवाया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई थी ऐसे में पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की तो मामले में कई क्लू मिल गये है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi