
बिलासपुर/ बिलासपुर में पुलिस ने पिकअप से सागौन लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्करी करने वाला चालक चकमा देकर भाग गया। वह 19 पेड़ों को काटकर बेचने निकला था। पुलिस ने सागौन की लकड़ी को जब्त कर वन विभाग को सौंप दिया है। लेकिन, इस तस्करी में वन विभाग के कर्मचारियों के भी मिलीभगत होने की आशंका है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
ट्रेनी IPS और थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बेलगहना पुलिस को जानकारी मिली थी कि बेलगहना और आसपास के जंगल से सागौन के पेड़ों को काटकर तस्करी की जा रही है। इस पर उन्होंने तस्करों की जानकारी जुटाई और मुखबिर लगाकर तस्कर को पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद बुधवार को घासीपुर के पास घेराबंदी कर सागौन लकड़ी तस्करी कर रहे पिकअप को रोक लिया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi