
जांजगीर-चांपा/ बिलासपुर/ किर्गिस्तान में छत्तीसगढ़ के करीब 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। राजधानी बिश्केक से शुरू हुई हिंसा कई अन्य राज्यों में भी फैली है। ऐसे में स्टूडेंट्स को उनके हॉस्टल से निकलने पर रोक लगा दी गई है। स्टूडेंट्स ने वीडियो संदेश जारी कर जान का खतरा जताया है और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
हालांकि वहां की सरकार ने हॉस्टल के बाहर पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं, और स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेज चल रही है। दूसरी ओर मारपीट का वीडियो वायरल होने और वहां फैली हिंसा के चलते पैरेंट्स की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार उनके बच्चों की सुरक्षित वापसी का इंतजाम करें।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi