बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन थाना प्रभारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत कोटा और सकरी थानों में नए टीआई की नियुक्ति की गई है, जबकि एक थानेदार को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है.
जारी आदेश के अनुसार:
तोपसिंह नवरंग को कोटा थाने का नया थाना प्रभारी (टीआई) नियुक्त किया गया है.
प्रदीप आर्य को सकरी थाने की कमान सौंपी गई है.
वहीं टीआई रविन्द्र अनंत को कोटा से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi