अम्बिकापुर
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी श्री विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi