कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे एनएच 30 के दहीकोगा और पानपदरडेग के पास सीजी 08 एएक्स 16411 नंबर की एक भारी भरकम ट्रक, जो कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही थी. ट्रक ने सामने से आ रही बाइक (क्रमांक CG 19 BP 5640) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक तीनों बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गई और बाइक ट्रक के नीचे फंस गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने वाहन के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi