बेमेतरा
बेमेतरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 08 मई 2025 को ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड नं. 14/17 में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्र.14/17 की 25 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री यशोदा साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता साहू एवं सुश्री शैलजा साहू, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सेवन्तिका साहू तथा ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सनत साहू एवं श्रीमती प्रणिता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi