
कोंडागांव/ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कक्षा तीसरी के छात्र की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल के कमरे में रस्सी से शव लटक रहा था। मैदान में खेल रहे कुछ बच्चों ने शव को देखा। पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र के डूमरपदर का है।
बच्चे के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने नानी नाना के घर में रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम बच्चा घर से बिना बताए निकला था। दूसरी दिन उसकी लाश डूमरपदर प्राथमिक शाला के कक्षा में लटकती मिली है।
लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi