रायपुर. राजधानी रायपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. सराफा व्यवसायी की पत्नी का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका की पहचान (42 साल) सोना सोनी के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मृतका के बेटे की मौत हुई थी.
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है.जानकारी के मुताबिक, मामले में महिला के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या हो सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi