बिजुरी
पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान जी के द्वारा स्पष्ट आदेशित किया गया है नाबालिग गुम बालिकाओं की पता तलास कर दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया जिसके अनुपालन में बिजुरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओ की पता तलास की गई जिसमें दिनांक 16/05/2025 को नाबालिग बालिका उम्र 12 वर्ष निवासी उर्जानगर बिजुरी को दस्तयाब किया गया जिसका विवरण इस प्रकार है –
01. प्रकरण में दिनांक 15/05/2025 को नाबालिग गुम बालिका की मां निवासी बिजुरी की थाना उपस्थित आकर इस आशय कि रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय लडकी दिनांक 15/05/2025 को दिन 15.30 बजे घर से बिना बताए कही चली गई है रिपोर्ट पर अपराध क्र. 149/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । प्रकरण की विवेचना में बालिका की पेंड्रा (छ.ग.) में होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसे पेंड्रा रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह ,सउनि प्रभाकर पटेल , आर. प्रभाकर त्रिपाठी ,म.आर. संगम तोमर उल्लेखनीय भूमिका रही ।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi