
रायपुर/ बस्तर के पीडिया में नक्सल एनकाउंटर मामला अब सियासी तूल पकड़ लिया है। सरकार अब विपक्ष के घेरे में आ गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सारा बस्तर फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ लामबंद है। लोग बस्तर बंद कर अपना आक्रोश जता रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को काई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी मारे जा रहे। आदिवासी को न्याय के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार को जांच से क्या परहेज है? सरकार इस मामले की जांच से घबरा क्यों रही है?
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi