रायपुर: सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नारायणपाल स्थित प्राचीन देवगुड़ी परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कंकालीन मां, मुसरिया माता एवं घाटी मुड़ीन तेल गिन माता के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवगुड़ी में पूजा कर मुख्यमंत्री ने बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी संस्कृति और जनभावनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद श्री महेश कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति वेदवती कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण मुख्यमंत्री श्री प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसव राजू एस उपस्थित रहे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi