रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में फरार चल रहे आरोपी विजय भाटिया को गिरफ्तार करने के बाद आज ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने विजय भाटिया को एक दिन के रिमांड पर जेल भेजा.जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी. लेकिन रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा.
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोबारा EOW/ACB की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों व सप्लायर से बड़े पैमाने पर कमीशन की उगाही से अवैध लाभ प्रदान कर शासन को राजस्व की भारी पैमाने में क्षति पहुंचाने के मामले में विजय भाटिया की प्रमुख आरोपी है.

फरार चल रहे विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में पेश किया गया. विजय भाटिया की गिरफ्तारी के साथ-साथ आज ईओडब्ल्यू ने इनके निवास एवं फर्मों के साथ ही साथ इनसे जुडे इनके सहयोगियों के भिलाई एवं दुर्ग के 8 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की. मामले में अग्रिम विवेचना जारी है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi