जांजगीर-चांपा. हथनेवरा एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया है. SDRF की टीम और नगर सेना की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक के शव को घटना के 22 घंटे के बाद एनीकट से बाहर निकला गया.
कैसे हुआ था हादसा ?
हथनेवरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था. शनिवार को भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था.
इस दौरान उसकी पानी में डूब गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. काफी देर तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला था. आज सुबह फिर से शुरू की गई खोजबीन के दौरान करीब 5:30 बजे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद किया गया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi