बिलासपुर. सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, फिर पति ने तवा से प्राणघातक हमला कर वारदात को अंजाम दिया. घटना सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई की है.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बहतराई में गौतरिहा साहू और उसकी पत्नी रत्ना साहू की दो माह की दूधमुंही है, जिसका छट्ठी कार्यक्रम होना था. पति-पत्नी के बीच बच्ची के छट्ठी कार्यक्रम को लेकर आपसी विवाद हुआ. बहस के बाद विवाद बढ़ते चला गया. इस दौरान पति गौतरिहा साहू ने रोटी बनाने के तवा से पत्नी के चेहरे पर प्राणघातक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रत्ना साहू की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर टीआई प्रदीप आर्य और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति गौतरिहा साहू को गिरफ्तार किया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi