दुर्ग. छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की टंगिया से मारकर हत्या कर दी और मौके पर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों ही भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाई शराब के आदी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह नंदनी रोड सुभाष नगर निवासी राजवीर सिंह और महेंद्र सिंह के बीच वाद विवाद हुआ। वाद विवाद होते हुए दोनों के बीच में गाली गलौज हुई, जिसके बाद हाथापाई तक बात पहुंच गई।
इसी बीच राजवीर सिंह ने पास रखा हुआ टंगिया उठाकर महेंद्र सिंह के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वहीं महेंद्र सिंह ने भी चाकू निकालकर राजवीर सिंह पर वार करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी राजवीर सिंह फरार हो गया. घटना की सूचना पर एसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी और सीएसपी सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi