बस्तर
माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिविजन ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई मुठभेड़ को लेकर प्रेस नोट जारी कर खुद अपने नुकसान को सार्वजनिक कर दिया है. प्रेस नोट में माओवादियों ने 7 साथियों के मारे जाने की बात कबूल की है.
गौरतलब है कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 5, 6 और 7 जून को अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात माओवादियों को ढेर किया था. यह ऑपरेशन तीन दिन तक चला और इसमें फोर्स को बड़े कैडर के माओवादियों को मार गिराने में सफलता मिली थी.
पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव मोहन द्वारा जारी प्रेस नोट में सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर सहित कुल 7 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi