रायपुर
राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे सालों से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फर्जी दस्तावेज के जरिए रह रहा बांग्लादेशी परिवार अंडा ठेका लगाकर जीवन यापन करता था.
जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना पुलिस ने बांग्लादेशी मोहम्मद दिलावर खान और उसकी पत्नी परवीन बेगम को बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है. धर्मनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहा रहा बांग्लादेशी परिवार मूलत: मुख्तारपुर, थाना मुंशीगंज, बांग्लादेश के मूल निवासी है.
बांग्लादेशी परिवार का राजधानी रायपुर में मिलने से पहले ही उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा प्रदेश के प्रत्येक जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के गठन की घोषणा कर चुके हैं, इसके साथ पुलिस को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi