लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर और सातवें चरण के चुनाव जारी हैं। आज शाम को एग्जिट पोल आने वाले हैं। इससे पहले, विपक्षी इंडी गठबंधन ने बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर चल रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में चुनावों के बाद की स्थिति पर मंथन हो सकता है।कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल। आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा। समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव। एनसीपी से शरद पवार, जितेंद्र अव्हाड। डीएमके से टीआर बालू। राजद से तेजस्वी यादव और संजय यादव। झामुमो में चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन। जम्मू-कश्मीर एनसी से फारूक अब्दुल्ला। भाकपा से डी. राजा। माकपा से सीताराम येचुरी। शिवसेना (यूबीटी) से अनिल देसाई तो वहीं दीपांकर भट्टाचार्य भाकपा (माले) से और मुकेश साहनी (वीआईपी) से शामिल हुए हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi